इस संसार में हर किसी को कुछ ना कुछ पाने की चाह है, किसी को धन की चाह है, तो किसी को प्रेम पाने की चाह है, किसी को दो पल के आराम की| किसी को अपने गुरु की चाह है, किसी को अपने भगवान की|
ये पाने की चाह सदियों से चली आ रही है, राधा की चाह अपने कृष्ण को पाने की थी, और मीरा को दर्शन की| किसी की चाह पुरी होती है, तो किसी की चाह अधुरी रह जाती है, वो खुशनसीब होते है जिनकी चाह को किनारा मिल जाता है| अगर कोई व्यक्ति किसी बिमारी से गुजर रहा हो तो उसे बिमारी से उभर जाने की चाह है| माता-पिता को अपने बच्चों से उनके संस्कारो पर खर्रा उतरने की चाह, ताकि वो उनके बुढापे की बेसाखी बन कर उनके अंतिम समय की नईया को पार लगाए|
हम अक्सर ये सोचते है कि कुछ पाना बहुत आसान होता है पर कुछ पाना या कुछ पाने की चाह रखना हमेशा से ही कठिनाइयों से भरा होता है| एक ग़रीब इंसान अपनी हर इच्छाओ को पा सकता है, पर उन इच्छाओ को पाने के लिए उसे बहुत सारी कठिनाइयों से होकर गुज़रना पड़ता है| एक बच्चा जो दौड़ मैं जाना चाहता है, पर उसके पास पैसे नही है, तो उसका सपना टूट जाता है, पर जब उसी बच्चे को एक स्केटर मिलता है, तो उसकी खुशी का ठिकाना नही होता है क्योकि उसने अपने सपनो को देखना बंद नही किया है| वो बच्चा भी जीवन के दोड मैं जहाँ पैसा, दोलत, शोहरत के बड़े मायने है वो उस दुनिया मैं अपना नाम बनाना चाहता है, वो चाहता है कि लोग उसे पहचाने, उसके सपने सच हो जाए यही कल्पना लिए वो जीवन की दोड मे आगे बढ़ता है| इसका मतलब है कि हम अपने होसले, सपने को इतना बुलंद करना चाहिए कि ईश्वर आकर पूछे बता तुझे क्या चाहिए| होसलो से इंसान की इच्छाशक्ति मजबूत होती है|
लेकिन आप सफल तभी हो सकते हैं जब आप कठिनाईयो से अपना हौसला ना हार कर, उस कठिनाई का मुकाबला करते हुए आगे बढे़| आने वाले समय मे आपकी किसी चीज़ को पाने की चाह अवश्य ही पुरी होगी, बस आपको अपना धर्य रखने की अवश्कता है|
हौसला ना हार मुसाफिर, ज़िन्दगी के इस सफर में|कदम चुमेगीं मंजिल एक दिन, इस कांटो भरी डगर में|| Tags:-
चाह, पाने की चाह, गुरु, कृष्ण, राधा, माता-पिता, हौसला, Bhakti, God, Lord Krishna, Wish, Achive, पैसा, दोलत, शोहरत